20 Apr 2024, 15:45:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

गंभीर के समर्थन में उतरे यूसुफ पठान, कहा - वह कभी महिला का अपमान नहीं कर सकते

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 13 2019 6:45PM | Updated Date: May 13 2019 6:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। लंबे समय से चले आ रहे पैम्फलेट विवाद में अब क्रिकेटर यूसुफ पठान भी कूद गए हैं। यूसुफ पठान ने गौतम गंभीर के समर्थन में आगे आते हुए कहा है कि वह एक सम्मानित व्यक्ति हैं और वो कभी किसी महिला का अपमान नहीं कर सकते।
 
यूसुफ पठान से पहले हरभजन सिंह भी गौतम गंभीर के सपोर्ट में उतरे थे। उन्होंने कहा था कि गम्भीर को लेकर चल रहे इस विवाद को जानकर मैं बहुत ही हैरान हूं। मैं उन्हें जानता हूं, वह कभी भी किसी महिला के लिए किसी भी तरह के अपशब्द का इस्तेमाल नहीं कर सकते। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि इस चुनाव में वो जीतते हैं या हारें हैं लेकिन वो कभी भी ऐसे इंसान नहीं रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »