25 Apr 2024, 18:17:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

वर्ल्‍ड कप से पहले फिट हुआ ये खतरनाक गेंदबाज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 13 2019 3:37PM | Updated Date: May 13 2019 3:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। 30 मई से शुरू होने वाले वर्ल्‍ड कप से पहले दक्षिण अफ्रीका के लिए एक खुशखबरी आई है। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा विश्व कप से पहले फिट हो जाएंगे। दक्षिण अफ्रीका टीम के डॉक्टर ने इस बात की पुष्टी की है। बता दें, क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने आईपीएल में चोटिल होने के बाद रबाडा को वापस बुला लिया था। 
 
कगिसो रबाडा का विश्व कप से पहले फिट होने दक्षिण अफ्रीका के लिए कितनी राहत देने वाली बात है इसका अंदाजा आईपीएल में रबाडा की फार्म से लगाया जा सकता है। रबाडा ने आईपीएल के इस सीजन में 12 मैचों में कुल 25 विकेट लिए। रबाडा की गेंदबाजी के दम पर ही दिल्ली सात साल बाद इस बार प्लेऑफ में पहुंच पाई है। 
 
दक्षिण अफ्रीका की टीम के डॉक्टर मोहम्मद मूसाजी ने रबाडा की हेल्थ के बारे में रिपोर्ट देते हुए कहा कि, हम कगिसो रबाडा के साथ दो कारणों से सतर्क हैं। उन्हें पीठ से सम्बंधित समस्या रही है, जिस वजह से वह कुछ समय से क्रिकेट नहीं खेल पाये हैं। इसके अलावा वो टीम के मुख्य गेंदबाज हैं। हम उनकी वापसी को लेकर सावधानी पूर्वक प्रयास कर रहे हैं। हमारे अनुमान से वो दो से तीन हफ़्तों में पूरी तरह से फिट हो जाएंगे और हम आशा करते हैं कि वह पूरे विश्व कप के लिए उपलब्ध रहेंगे। 
 
बता दें, विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका की टीम खिलाड़ियों की चोट के कारण सबसे ज्यादा परेशान थी, जो मैनेजमेंट के लिए चिंता का विषय बना हुआ था। डेल स्टेन बैंगलोर की तरफ से खेलते हुए कंधे में चोट लगा बैठे थे। ऐसे में रबाडा के जल्दी सही होने से दक्षिण अफ्रीका के चयनकर्ताओं की जान में जान आई होगी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »