20 Apr 2024, 11:57:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

गुरू धोनी ने शिष्‍य ऋषभ पंत को दिए खास टिप्‍स, देखें ये वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 12 2019 1:56PM | Updated Date: May 12 2019 2:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। ऋषभ पंत को कई दिग्गज अब तक भारतीय टीम के नियमित विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी का उत्तराधिकारी बता चुके हैं। खुद पंत कहते हैं कि वह धोनी को अपना गुरू मानते हैं और उनसे काफी कुछ सीखते हैं। धोनी-पंत का यह गुरू-शिष्य का रिश्ता की झलक दूसरे क्वालिफायर मैच में भी देखने को मिली। मैच के बाद पंत धोनी से टिप्स लेते दिखाई दिए। 
 
चेन्नई सुपर किंग्स टीम ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी टिप्स देते दिख रहे हैं और ऋषभ पंत उनकी बातों से सहमति जताते हुए अपना सिर हिलाते नजर आ रहे थे। सीएसके के ट्विटर हैंडल ने इसे शेयर करते हुए लिखा 'गुरु शिष्य'। इस वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे है। अब तक छह लाख से ज्यादा लोग इसे देख चुके हैं 20 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »