29 Mar 2024, 05:23:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट कोहली ने गुरुग्राम से डाला वोट - लोगों से की ये खास अपील

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 12 2019 11:55AM | Updated Date: May 12 2019 11:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश में आज छठे चरण का मतदान हो रहा है। इस चरण में कुल 59 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही हैं जिसमें उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, बिहार और मध्य प्रदेश की 8-8, दिल्ली की 7 और झारखंड की चार सीटें शामिल हैं। इस खास मौके पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने मतदान किया। कोहली ने गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-1 स्थित पाइनक्रेस्ट स्कूल में बने पोलिंग बूथ में वोट किया। इस दौरान कोहली के साथ उनके बड़े भाई विकास कोहली भी वोटिंग के लिए लाइन में खड़े नजर आए।
 
वोट करने के बाद विराट कोहली ने फैंस के आग्रह पर आटोग्राफ दिए और उनके साथ सेल्फी क्लिक कराई। साथ ही विराट ने पोलिंग बूथ के बाहर लगे कटआउट के पीछे खड़े होकर फोटो भी खिंचाया और सभी लोगों से वोट डालने की अपील की। कोहली ने पहली बार हरियाणा में मतदान किया है। साल 2016 में कोहली अपने परिवार के साथ दिल्ली से गुड़गांव में शिफ्ट हो गए थे। वोट करने के बाद विराट ने ट्विटर पर लोगों से मतदान करने की अपील की। उन्होंने लिखा, "मतदान राष्ट्र निर्माण के प्रति आपका अधिकार और जिम्मेदारी है। वोट करने जाओ। #GotInked."
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »