23 Apr 2024, 19:06:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी के कोच ने विराट कोहली को लेकर दिया बड़ा बयान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 10 2019 11:26AM | Updated Date: May 10 2019 11:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कई बार कहा है कि वह भाग्यशाली हैं कि महेंद्र सिंह धोनी उनके साथ हैं। धोनी के बचपन के कोच केशव बनर्जी ने कोहली की बात को दोहराते हुए कहा कि धोनी, कोहली के लिए सबसे सही मेंटॉर हैं। 
 
महेंद्र सिंह धोनी, क्रिकेट अकादमी के लांच से इतर केशव ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि धोनी के रणनीतिज्ञ कौशल का कोई सानी नहीं है और इसलिए जब मैच को पढ़ने तथा रणनीति बनाने की बात आती है तो धोनी इस स्थिति में कोहली के लिए सही मार्गदर्शक है। 
 
केशव ने कहा, मैच को पढ़ने और रणनीति बनाने में धोनी जैसा कोई नहीं है और कोहली के पास यह कौशल नहीं है। इसलिए कोहली को जब भी सलाह की जरूरत पड़ती है वह धोनी के पास आते हैं।
 
अगर धोनी भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होते तो कोहली की मदद करने के लिए कोई नहीं होता। राष्ट्रीय टीम में धोनी के बल्लेबाजी क्रम को लेकर काफी बहस होती रहती है क्योंकि अब धोनी पहले की तरफ फिनिशर के तौर पर सफल नहीं हो पा रहे हैं। केशव को लगता है कि धोनी को नंबर-4 पर आना चाहिए। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »