25 Apr 2024, 12:32:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

IPL के बाद इस टीम में खेलते नजर आएंगे किरोन पोलार्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 10 2019 11:22AM | Updated Date: May 10 2019 11:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। किरोन पोलार्ड कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) के 2019 संस्करण में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की ओर से खेलते नजर आएंगे। पोलार्ड सीपीएल में बारबाडोस ट्राईडेंट्स के लिए पांच सीज़न (2013-2017) और सेंट लूसिया स्टार्स के लिए आखिरी सीजन खेल चुके हैं।
 
ट्रिनबागो नाइट राइडर्स टीम के डायरेक्टर वेंकी मैसूर ने आधिकारिक बयान में, "हमें पोलार्ड का घर में स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है। पोलार्ड जब 4 सितंबर को ओपनिंग मैच में मैदान में उतरेंगे तो फैंस की प्रतिक्रिया शानदार होगी। इस नजारे को देखने के लिए मैं काफी बेताब हूं।
 
कैरेबियन प्रीमियर लीग के 2019 सीजन का आयोजन 4 सितंबर से 12 अक्टूबर के बीच किया जाएगा जिसमें पोलार्ड नाइट राइडर्स के मार्की खिलाड़ी होंगे। टीम के शेष खिलाड़ियों का चयन 22 मई को होने वाले खिलाड़ियों के ड्राफ्ट में किया जाएगा। पोलार्ड के अलावा क्रिस गेल भी कैरेबियन प्रीमियर लीग में अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे। इस सीजन वह जमैका थलावाह की टीम का हिस्सा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »