29 Mar 2024, 05:40:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

वर्ल्‍ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका - बाहर हुआ ये बड़ा खिलाड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 8 2019 3:33PM | Updated Date: May 8 2019 4:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। 30 मई से इंग्लैंड में शुरू होने वाले विश्व कप 2019 से पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को कराबा झटका लगा है। शानदार फॉर्म में चल रहे तूफानी गेंदबाज झाए रिचर्डसन कंधे की चोट के कारण आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने झाय रिचर्डसन की जगह केन रिचर्डसन को टीम में शामिल किया है। मार्च में शारजाह में पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में फील्डिंग करने के दौरान झाए रिचर्डसन का दायां कंधे में चोट लगी थी। रिचर्डसन की गति और स्विंग को देखते हुए उन्हें अच्छी संभावना के तौर पर देखा जा रहा था।
 
रिचर्डसन ने अब तक खेले महज 12 वन-डे में 26 विकेट चटकाए।रिचर्डसन के साथ पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, नाथन कोल्टर-नाइल, जेसन बेहरेनडॉर्फ जैसे तेज गेंदबाजों से सजी ऑस्ट्रेलियाई टीम बेहद मजबूत नजर आ रही थी। क्रिकेट. कॉम.एयू ने टीम के फिजियोथेरेपिस्ट डेविड बीकले के अनुसार झाए तेजी रिकवर नहीं कर पा रहे हैं इसलिए चयनकर्ताओं के साथ परामर्श के बाद हम उन्हें टीम से हटाने का फैसला किया गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »