20 Apr 2024, 03:59:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मुंबई लीग के दूसरे संस्करण में आठ फ्रेंचाइजों ने खरीदे 155 खिलाड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 5 2019 10:03PM | Updated Date: May 5 2019 10:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मुंबई लीग के दूसरे संस्करण के लिए आठ फ्रेंचाइजियों ने 2.73 करोड़ रुपये खर्च कर कुल 155 खिलाड़ियों को खरीदा है। मुंबई लीग का दूसरा संस्करण 14 से 26 मई तक मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। सभी आठ टीमों के पास कुल बजट 2.80 करोड़ था और इन फ्रेंजाइजियों ने कुल 2.73 करोड़ रुपये खर्च किए। मुंबई लीग की आठ टीमों में मुबंई नॉर्थ-ईस्ट त्रिरुम्प नाइट्स, शिवाजी पार्क लॉयंस, एआरसीएस अंधेरी, नॉर्थ मुंबई पैंथर्स, नमो बांद्रा ब्लास्टर, सोबो सुपरसोनिक, ईगल ठाणे स्ट्राइकर और आकाश टाइगर्स मुंबई वेर्स्टन शामिल हैं। नीलामी से पहले पहले सीजन की छह टीमों ने 11 खिलाड़ियों को रिटेन किया जिनमें मुंबई नॉर्थ-ईस्ट नाइट्स ने सुर्यकुमार यादव और आकाश पार्कर को रिटेन किया जबकि शिवाजी पार्क ने शिवम दूबे और सिद्धेश लाड, अंधेरी ने शुभम रनजाने और तुषार देशपांडे, मुंबई नॉर्थ ने पृथ्वी शॉ, नमो बांद्रा ने श्रेयस अय्यर और एकनाथ केरकर तथा सोबो सुपरसोनिक्स ने जय बिष्टा और धुमिल मातकर को रिटेन किया। हर फ्रेंजाइजियों को टीम में कम से 18 और ज्यादा से ज्यादा 20 खिलाड़ियों को लेना है और खिलाड़ियों को खरीदने के लिए कम से कम 30 लाख और ज्यादा से ज्यादा 35 लाख रुपये खर्च करने हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »