19 Apr 2024, 06:49:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अफरीदी का बड़ा खुलासा - सचिन तेंदुलकर के बल्ले से जड़ा था तेज शतक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 5 2019 2:22PM | Updated Date: May 5 2019 2:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी शाहिद अफरीदी अपनी आत्मकथा 'गेम चैंजर' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने है। इस किताब के जरिए उनके बीते हुए क्रिकेट करियर को लेकर हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अपनी आत्मकथा 'गेम चैंजर' में अफरीदी ने एक और बड़ा खुलसा किया है। अफरीदी ने किताब में लिखा है कि उन्होंने अपना सबसे तेज शतक सचिन तेंदुलकर के बैट से जड़ा था। 
 
पाकिस्तान के पूर्व धुरंधर बल्लेबाज शाहिद अफरीदी ने साल 1996 में 37 गेंदों पर शतक जड़कर रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय इंटरनेशनल में वनडे की फास्टेस्ट सेंचुरी बनाई थी। शाहिद ने अपनी किताब में लिखा कि उन्होंने यह कारनामा 'गॉड ऑफ क्रिकेट' के नाम से पहचाने जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बल्ले से किया था। 
 
अफरीदी ने किताब में लिखा  - लेकिन आप सोचिए कि वकार ने उस बैट को सियालकोट ले जाने से पहले क्या किया? उन्होंने वह बल्ला मुझे दिया और मैंने उससे बल्लेबाजी की। नैरोबी में जो पहला शतक मैंने जड़ा, वह सचिन के बल्ले से बनाया। दरअसल सचिन ने वकार यूनुस को अपना बैट दिया था, जिससे यूनुस सियालकोट में उसी तरह का एक और बैट बनवा दें। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »