19 Apr 2024, 04:53:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

आज धोनी की CSK के साथ साख बचाने आखिरी मैच में उतरेगा पंजाब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 5 2019 12:14PM | Updated Date: May 5 2019 12:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मोहाली। मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स रविवार को यहां आईएस बिंद्रा स्टेडियम में मेजबान किंग्स इलेवन पंजाब के साथ होने वाले आईपीएल-12 मुकाबले को जीतकर शीर्ष स्थान पर मजबूती के साथ ग्रुप चरण का समापन करना चाहेगी। चेन्नई इस सीजन में प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम है। उसके बाद दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में पहुंच चुके हैं और अब केवल एक स्थान को लेकर ही कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद में मुकाबला है। 
 
चेन्नई ने अपने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 80 रन से हराकर 18 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और वह 11 मैचों में अब तक 358 रन बना चुके हैं। गेंदबाजी में टीम के पास इमरान ताहिर, हरभजन सिंह और रवींद्र जडेजा की तिकड़ी कमाल का प्रदर्शन कर रही है। 
 
दूसरी तरफ कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों सात विकेट से हारने के बाद पंजाब की टॉप-4 में पहुंचने की उम्मीदें समाप्त हो गई है। टीम इस सीजन में ज्यादातर अपने ओपनर लोकेश राहुल और क्रिस गेल पर निर्भर रही है। लेकिन ये दोनों बल्लेबाज कोलकाता के खिलाफ रन बनाने में विफल रहे, जिसके कारण टीम 200 रन तक के स्कोर तक नहीं पहुंच सकी। राहुल 13 मैचों में अब तक 522 रन बना चुके हैं, जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं। पंजाब की टीम के इस समय 13 मैचों में 10 अंक है और वह 8वें नंबर पर है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »