19 Apr 2024, 16:27:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मुंबई सुपर ओवर में हैदराबाद को पस्त कर प्लेऑफ में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 3 2019 2:22AM | Updated Date: May 3 2019 2:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। यॉर्करमैन जसप्रीत बुमराह के शानदार सुपर ओवर से मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को सांसों को रोक देने वाले बेहद रोमांचक मुकाबले में गुरूवार को हराकर आईपीएल-12 के प्लेऑफ में जगह बना ली। मुंबई इस तरह प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गयी। मुंबई ने ओपनर क्विंटन डी कॉक के शानदार अर्धशतक से 20 ओवर में पांच विकेट पर 162 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया जबकि हैदराबाद ने मनीष पांडेय के नाबाद 71 रन से छह विकेट पर 162 रन बनाये। पांडेय ने आखिरी गेंद पर छक्का मारकर स्कोर बराबर कर दिया जिसके बाद मैच का फैसला सुपर ओवर में जाकर हुआ। यह इस टूर्नामेंट का दूसरा सुपर ओवर था।
 
मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह सुपर ओवर डाल रहे थे और पहली ही गेंद पर मनीष पांडेय दूसरा रन लेने की कोशिश में रन आउट हो गए। दूसरी गेंद पर एक रन गया।तीसरी गेंद शार्ट थी और नबी ने बॉल को मिड विकेट के ऊपर से छक्के के लिए उड़ा दिया। चौथी गेंद पर नबी बोल्ड हो गए और इसके साथ ही हैदराबाद के कुल आठ रन बने। हैदराबाद के लिए सुपर ओवर लेग स्पिनर राशिद खान डाल रहे थे और हार्दिक पांड्या ने पहली गेंद पर छक्का मार दिया और दूसरी गेंद पर एक रन ले लिया। तीसरी गेंद पर कीरोन पोलार्ड के दो रन लेने के साथ ही मुंबई प्लेऑफ में पहुंच गयी। मुंबई के प्लेऑफ में पहुंचने के बाद अब प्लेऑफ की चौथी टीम के लिए मुकाबला हैदराबाद, राजस्थान, कोलकाता और पंजाब के बीच रह गया है। चेन्नई और दिल्ली की टीमें पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »