23 Apr 2024, 20:21:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इस दर्द से परेशान वीवीएस लक्ष्मण, शेयर किया खून से सना दांत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 1 2019 4:30PM | Updated Date: May 1 2019 4:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत के पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने सोशल मीडिया पर फोटोज के साथ ट्वीट किया जिसकी वजह से वह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए। दरअसल, वीवीएस लक्ष्मण ने ट्विटर पर दो फोटोज पोस्ट किए जिसमें वह डेंटिस्ट के साथ नजर आए रहे हैं।
 
लक्ष्मण ने ट्वीट में लिखा - कुछ दर्द शारीरिक होते हैं, कुछ मानसिक होते हैं। और जो दोनों दे उसे डेंटिस्ट कहते हैं। दातं में बहुत तेज दर्द हो रहा था जिसकी वजह से मुझे अपने बचपन के दोस्त से पार्थ सतवलकर से विजडम दांत निकलवाना पड़ा। पार्थ मेरे स्कूल और कॉलेज के कप्तान थे और अब हैदराबाद में एक सफल डेंटिस्ट हैं। दूसरे फोटो में लक्ष्मण का खून से सना विजडम दांत नजर आ रहा है।
 
वीवीएस लक्ष्मण के इस ट्वीट पर जहां कई यूजर्स ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। वहीं, कुछ यूजर्स ने उनके मजे ले लिए। मोनीश नाम के यूजर ने लिखा, "दूसरा फोटो पोस्ट करने की आवश्यकता नहीं थी। लेकिन मैं आपके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। डॉक्टर शैलेस नाम के यूजर ने लिखा, "सर दिन में दो बार ब्रश करे।" अर्पित ने लिखा, "क्या ये कोई पुरानी बाउंसर गेंद का नतीजा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »