29 Mar 2024, 04:01:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

आउट हुए रोहित शर्मा तो स्टंप्स में मारा बल्ला - लगा जुर्माना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 29 2019 11:28AM | Updated Date: Apr 29 2019 11:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज और कप्तान रोहित शर्मा पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। रोहित पर ये जुर्माना रविवार 28 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच के दौरान इंडियन प्रीमियर लीग की आचार संहिता के उल्लंघन के लिए लगा है। शर्मा को आईपीएल की आचार संहिता के लेवल 1 अनुच्छेद 2.2 के उल्लंघन का दोषी पाया गया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।
 
बता दें कि आईपीएल के 12वें संस्करण 47वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 232 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में मुंबई को क्विंटन डी कॉक के रुप में पहला झटका दूसरे ओवर में ही लग गया। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा भी तीसरे ओवर में हैरी गर्नी की गेंद पर एलबीडब्लू आउट हो गए। हालांकि रोहित फील्ड अंपायर के फैसले से सहमत नहीं हुए और उन्होंने डीआरएस ले लिया।
 
इसके बाद थर्ड अंपायर ने भी रोहित को आउट करार दिया। इस तरह आउट दिए जाने से रोहित काफी नाराज हुए और अंपायर से कुछ कहते हुए नजर आए। यही नहीं मैदान से जाने से पहले रोहित ने नॉन स्ट्राइक के स्टंप्स में अपना बल्ला भी दे मारा। गौरतलब है कि कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए इस मैच में मुंबई इंडियंस को 34 रनों से हार का सामना करना पड़ा। 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »