19 Apr 2024, 17:56:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पुरुषों के वनडे मैच में अंपायरिंग करने वाली पहली महिला अंपायर बनीं क्लेयर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 28 2019 12:56PM | Updated Date: Apr 28 2019 12:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। ऑस्ट्रेलिया की क्लेयर पोलोसाक पुरुष वनडे मैच में अम्पायरिंग करने वाली पहली महिला बन गई हैं। नामीबिया और ओमान के बीच खेले जा रहे आईसीसी वल्र्ड क्रिकेट लीग डिविजन-2 के फाइनल मैच में 31 वर्षीय क्लेयर ने यह उपलब्धि हासिल की। इससे पहले, क्लेयर महिलाओं के 15 वनडे मैच में अम्पायरिंग कर चुकी हैं।
 
2016 में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की महिला टीमों के बीच हुए वनडे मैच में उन्होंने पहली बार अंपायरिंग की थी। उन्होंने पिछले साल इंग्लैंड और भारत के बीच खेले गए महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भी अम्पायरिंग की थी। क्लेयर ने कहा, मैं पुरुषों के वनडे मैच में अम्पायरिंग करने वाली पहली महिला बनकर बहुत उत्साहित महसूस कर रही हूं, एक अंपायर के रूप में मैंने बहुत लंबा सफर तय किया है। 
 
महिला अम्पायरों को प्रमोट करना बहुत महत्वपूर्ण है और महिलाएं निश्चित रूप से अम्पायरिंग कर सकती हैं। बाधाओं को तोड़ते हुए जागरुकता फैलाने की आवश्यकता है ताकि अधिकतक महिलाएं इस भूमिका को निभा सके।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »