25 Apr 2024, 07:04:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी के बिना फिर हारी चेन्नई, मुंबई की उम्मीदें कायम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 26 2019 11:49PM | Updated Date: Apr 26 2019 11:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। करिश्माई कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बिना चेन्नई सुपरकिंग्स की ताकत आधी हो जाती है और इसका नमूना आईपीएल-12 में एक बार फिर देखने को मिला। धोनी के बिना उतरी चेन्नई की टीम को मुंबई इंडियंस के हाथों शुक्रवार को 46 रन से हार का सामना करना पड़ा। मुंबई की इस जीत से प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बनी हुई हैं। मुंबई ने रोहित शर्मा के शानदार अर्धशतक और एविन लुइस और हार्दिक पांड्या की उपयोगी पारियों से 20 ओवर में चार विकेट पर 155 रन का स्कोर बनाया जबकि चेन्नई की टीम 17.4.ओवर में 109 रन पर सिमट गयी। चेन्नई को 12 मैचों में चौथी हार का सामना करना पड़ा लेकिन वह 16 अंकों के साथ शीर्ष पर कायम है। मुंबई को 11 मैचों में सातवीं जीत मिली और वह 14 अंकों के साथ प्लेऑफ के करीब पहुंच गयी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »