29 Mar 2024, 00:37:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट ने की अश्विन के मांकेडिड की एक्टिंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 26 2019 12:31AM | Updated Date: Apr 26 2019 12:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। किंग्स एलेवेन पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन के जोस बटलर को मांकेडिड करने का विवादास्पद मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली ने मांकेडिड से रन आउट करने जैसा इशारा कर मामले को एक बार फिर हवा दे दी। पंजाब और बेंगलुरु के बीच मुकाबले में दरअसल पंजाब को आखिरी ओवर में 27 रन चाहिए थे। अश्विन ने पहली गेंद पर छक्का लगा दिया था लेकिन वह अगली ही गेंद पर विराट को कैच थमा बैठे। कैच लपकने के बाद विराट अश्विन के मांकेडिड रन आउट जैसा इशारा करते दिखाई दिए थे। अश्विन ने आउट होने के बाद गुस्से में अपने ग्लव्स डग आउट में फेंक दिए थे।
 
मुकाबले के बाद जब अश्विन से उनके और विराट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘मैं जूनून के साथ खेलता हूं और विराट भी जूनून के साथ खेलते है। केवल यही बात है।‘‘अश्विन अक्सर  विराट की टीम के खिलाफ मुकाबले के दौरान बेहद जोशीले रूप में देखे गये हैं। उल्लेखनीय है कि अश्विन के विवादित मांकेडिड रन आउट को लेकर उनके समर्थन में अभी तक भारत का कोई भी मौजूदा क्रिकेटर खुलकर सामने नहीं आया है और कई खिलाड़ियों ने इस रनआउट के चलते उनकी आलोचना भी की है। एक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर शिखर धवन ने अश्विन के गेंदबाजी करते समय क्रीज से बाहर निकलने की नकल की थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »