20 Apr 2024, 14:34:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

IPL : कप्तान रविचंद्रन अश्विन पर लगा पर 12 लाख रुपए का जुर्माना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 21 2019 1:57PM | Updated Date: Apr 21 2019 1:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आईपीएल में शनिवार को दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेले गए मुकाबले में मेजबान दिल्ली कैपिटल्स ने मेहमान किंग्स इलेवन पंजाब को 5 विकेट से मात दी। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी दिल्ली के गेंदबाज क्रिस गेल के बल्ले पर लगाम नहीं लगा पाए। गेल की 69 रन की धमाकेदार पारी की बदौलत पंजाब ने दिल्ली के सामने जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य रखा। इस लक्ष्य को दिल्ली ने शिखर धवन (56) और कप्तान श्रेयस अय्यर(58*) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 5 विकेट और 2 गेंद रहते हासिल कर लिया। इस जीत के बाद दिल्ली के 10 मैच में 6 जीत के साथ 12 अंक हो गए  और वो अंक तालिका में तीसरे पायदान पर पहुंच गई।
 
वहीं पंजाब की टीम 10 मैच में 10 अंक के साथ चौथे पायदान पर बनी हुई है।  अपने घर मोहाली में रोमांचक अंदाज में दिल्ली को मात देने वाली पंजाब को इस बार हार का मुंह देखना पड़ा। लेकिन इस हार के बाद मैच रेफरी ने पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन को सजा सुना दी। दिल्ली के खिलाफ पंजाब की टीम को स्लो ओवर रेट का दोषी पाते हुए मैच रेफरी ने कोड ऑफ कंडक्ट के आधार पर कार्रवाई करते हुए अश्विन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »