28 Mar 2024, 21:17:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Cricket

कप्तान बदलते ही राजस्थान को हुए जीत के दीदार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 20 2019 8:23PM | Updated Date: Apr 20 2019 8:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर।  लगातार हार से निराश राजस्थान रॉयल्स को अपना कप्तान बदलने का फायदा मिला और उसे मुंबई इंडियंस के खिलाफ शनिवार को आईपीएल-12 मुकाबले में महत्वपूर्ण जीत मिल गयी। राजस्थान ने इस मुकाबले में मुंबई को पांच विकेट से हराकर टूर्नामेंट में नौ मैचों में तीसरी जीत हासिल की जिससे उसकी उम्मीदें बनी हुई हैं।
 
राजस्थान ने इस मुकाबले से पहले अजिंक्य रहाणे को हटाकर ऑस्ट्रेलिया के स्टीवन स्मिथ को फिर से कप्तान बनाया और उसका यह दांव काम कर गया। मुंबई को पांच विकेट पर 161 रन पर रोकने के बाद राजस्थान ने स्मिथ के नाबाद 59 और 17 साल के युवा बल्लेबाज रियान पराग की 43 रन के बेहतरीन पारी से पांच विकेट पर 162 रन बनाकर उम्मीदों को जिन्दा रखने वाली जीत हासिल कर ली।
 
राजस्थान की नौ मैचों में यह तीसरी जीत है और उसके छह अंक हो गए हैं। हालांकि प्लेऑफ में जाने के लिए राजस्थान को अपने शेष पांचों मैच जीतने होंगे। दूसरी तरफ मुंबई को 10 मैचों में चौथी हार का सामना करना पड़ा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »