29 Mar 2024, 00:32:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हार्दिक पांड्या-लोकेश राहुल पर 20-20 लाख रूपए का जुर्माना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 20 2019 2:44PM | Updated Date: Apr 20 2019 3:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल पर ‘कॉफी विद करण’ शो पर महिलाओं के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में 20 -20 लाख रूपए का जुर्माना लगाया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) के ओम्बड्समैन न्यायाधीश डीके जैन ने शनिवार को दोनों क्रिकेटरों को एक टीवी शो पर महिलाओं के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के लिये दंडित किया है और उन पर जुर्माना लगाया है।
 
बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी इस निर्देश को प्रकाशित किया गया है। न्यायाधीश जैन ने अपने निर्देश के साथ ही लिखा कि दोनों खिलाड़यिों के खिलाफ आगे कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। दोनों पहले ही इस टिप्पणी के लिये अस्थायी निलंबन झेल चुके हैं और उन्होंने इसके लिये लिखित माफी भी मांगी थी।
 
पांड्या और राहुल को 20-20 लाख रूपये के जुर्माने की राशि के अतिरिक्त अर्धसैनिक बल के 10-10 सिपाहियों की विधवाओं को ‘भारत के वीर’ एप्लिकेशन के जरिये एक एक लाख रूपये की मदद भी देनी होगी। दोनों खिलाड़यिों को दृष्टिहीन क्रिकेट के विकास के लिये बनाये गये दृष्टिहीन क्रिकेट संघ को भी 10-10 लाख रूपये की राशि दान करनी होगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »