18 Apr 2024, 19:58:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट-अनुष्का ने RCB के खिलाड़ियों को अपने घर दी पार्टी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 19 2019 4:49PM | Updated Date: Apr 19 2019 4:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। आईपीएल में बैंगलोर के कप्‍तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने मुंबई के खिलाफ मैच के बाद अपनी टीम के साथी खिलाड़ियों को घर पर डिनर पार्टी दी। दरअसल, इंडियन टी-20 लीग का 31वां मैच 15 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम पर खेला गया।
इस मैच में मुंबई ने बैंगलोर को 5 विकेट से हरा दिया था। 16 अप्रैल की शाम विराट-अनुष्का ने साथी खिलाड़ियों को डिनर के लिए आमंत्रित किया। बैंगलोर के खिलाड़ी युजवेंद्र चहल ने डिनर के बाद की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की और डिनर देने के लिए कपल को धन्यवाद दिया।
 
बैंगलोर के देवदत्त पडिक्कल ने भी विराट और अनुष्का के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। देवदत्त केरल के युवा क्रिकेटर हैं। उनका अब तक आईपीएल में डेब्यू नहीं हुआ है। देवदत्त पडिक्कल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘इस शानदार पार्टी के लिए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का शुक्रिया।’ बैंगलोर के खिलाड़ी हिम्मत सिंह भी डिनर पार्टी में शामिल रहे। उन्होंने भी विराट-अनुष्का के साथ वाली फोटो शेयर की है। हिम्मत सिंह ने भी इस टूर्नामेंट में अबतक डेब्यू नहीं हुआ है। वे दिल्ली के लिए घरेलू मैच खेलते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »