19 Apr 2024, 20:53:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्ली। आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट ट्वंटी-20 में 8000 रन पूरे करने की उपलब्धि हासिल कर ली है और ऐसा कारनामा करने वाले वह भारत के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुरूवार को यहां फिरोजशाह कोटला मैदान में अपनी पारी का 12वां रन बनाते ही 8000 रन पूरे कर लिए। रोहित अपने 307वें मैच में इस उपलब्धि पर पहुंचे हैं। मुंबई को आईपीएल में तीन बार चैंपियन बना चुके रोहित ने इस मैच से पहले तक ट्वंटी-20 में छह शतक और 53 अर्धशतक बनाये थे। भारतीय टीम के ओपनर रोहित यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के आठवें बल्लेबाज हैं। भारत में उनसे आगे विराट कोहली और सुरेश रैना हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »