29 Mar 2024, 11:36:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Cricket

डिविलियर्स और मोईन के अर्धशतक के बदौलत बेंगलुरु ने मुबंई को दिया 172 रनों का लक्ष्‍य

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 15 2019 11:33PM | Updated Date: Apr 15 2019 11:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। एबी डिविलियर्स और मोईन अली के शानदार अर्धशतकों से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल-12 के मुकाबले में सोमवार को 20 ओवर में छह विकेट पर 171 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बना लिया। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। डिविलियर्स और मोईन ने तीसरे विकेट के लिए 95 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। डिविलियर्स ने 51 गेंदों पर 75 रन में छह चौके और चार छक्के लगाए जबकि मोईन ने 32 गेंदों पर 50 रन में एक चौका और पांच छक्के उड़ाए। डिविलियर्स आखिरी ओवर में कीरोन पोलार्ड के सीधे थ्रो पर रन आउट हुए। लसित मलिंगा ने इसी ओवर में अक्षदीप नाथ और पवन नेगी के विकेट लिए। दोनों के कैच विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक ने लपके। मंिलगा चार ओवर में  31 रन पर चार विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे। मलिंगा ने इससे पहले 18वें ओवर में मार्कस स्टॉयनिस और मोईन अली को आउट किया। ओपनर पार्थिव पटेल ने 20 गेंदों पर 28 रन में चार चौके और एक छक्का लगाया। विश्व कप टीम की घोषणा के दिन कप्तान विराट कोहली नौ गेंदों में आठ रन बनाकर आउट हो गए। विराट का विकेट जैसन बेहरनडोर्फ ने लिया। पटेल को हार्दिक पांड्या ने आउट किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »