19 Apr 2024, 11:20:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अंपायर से उलझने पर धोनी पर भड़के सहवाग, कहा - लगे 2-3 मैचों का बैन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 14 2019 11:30AM | Updated Date: Apr 14 2019 11:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का मानना ​​है कि महेंद्र सिंह धोनी को मैदान में जाकर अंपायर से बहस करने के मामले आसानी से छोड़ दिया गया।  जबकि उन पर ‘दो से तीन मैचों का प्रतिबंध’ लगाकर उदाहरण पेश किया जाना चाहिए था। 
 
धोनी राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के दौरान अंपायर के फैसले को चुनौती देने डगआउट से निकलकर मैदान पर आ गए। मैच के दौरान मैदानी अंपायर से बहस करने के बावजूद प्रतिबंध से बच गए लेकिन उन्हें मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना देना पड़ा।  धोनी की इस हरकत लभगभ सभी ने आलोचना कि लेकिन सहवाग पहले ऐसे पूर्व भारतीय खिलाड़ी है जिन्होंने उनकी निलंबन की मांग की। 
 
सहवाग ने ‘क्रिकबज’ वेबसाइट से कहा - मुझे लगता है धोनी को आसानी से छोड़ दिया गया और उन्हें 2-3 मैचों के लिए प्रतिबंधित किया जाना चाहिये था। क्योंकि अगर उन्होंने आज ऐसा किया है तो कोई दूसरा क्रिकेटर भी कल ऐसा कर सकता है। ऐसे में अंपायर का क्या महत्व रह जाएगा। सहवाग ने कहा, मुझे लगता है कि उन्हें आईपीएल के कुछ मैचों से प्रतिबंधित किया जाना चाहिए था जिससे उदाहरण पेश हो सके। मैदान में उतरने की जगह उन्हें बाहर रह कर चौथे अंपायर के वाकी टाकी से बात करनी चाहिए थी।’’ 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »