19 Apr 2024, 21:47:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

IPL : अंपायर से भिड़ना धोनी को पड़ा भारी - लगा भारी जुर्माना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 12 2019 3:11PM | Updated Date: Apr 12 2019 3:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को राजस्थान रायल्स के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान मैदानी अंपायर से बहस करने की वजह से मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना देना पड़ा। ऐसा संभवत: पहली बार हुआ जब कैप्टन कूल ने अपना आपा खोया और अंपायर उल्हास गांधे के फैसले को चुनौती देने डगआउट से निकलकर मैदान पर आ गए। 
 
बीसीसीआई ने कहा - चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एम एस धोनी पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। उन्होंने जयपुर में राजस्थान रायल्स के खिलाफ मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन किया। गांधे ने रायल्स के गेंदबाज बेन स्टोक्स की एक गेंद नोबाल दी लेकिन स्क्वेयर लेग अंपायर ब्रूस ओक्सेनफोर्ड से मशविरे के बाद फैसला वापिस ले लिया। विज्ञप्ति में कहा गय , धोनी ने अपराध और सजा स्वीकार कर ली है। आईपीएल टीमों की दशा में फ्रेंचाइजी खिलाडियों की जगह जुर्माना भरेगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »