25 Apr 2024, 10:52:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शेन वॉर्न बोले - वर्ल्‍ड कप में धोनी के बिना अधूरे हैं विराट कोहली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 12 2019 1:51PM | Updated Date: Apr 12 2019 1:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ की है। राजस्थान रॉयल्स के ब्रांड एंबेसडर वॉर्न ने कहा कि वर्ल्ड कप के मद्देनजर टीम इंडिया को धोनी के अनुभव की बहुत जरूरत है।
 
मौजूदा कप्तान विराट कोहली उनके बिना अधूरे हैं। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 का आगाज 30 मई को होगा। इस बार मेजबानी का जिम्मा इंग्लैंड और वेल्स का है। वॉर्न ने कहा, धोनी बेहतरीन खिलाड़ी हैं। वह टीम की जरूरत को देखते हुए किसी भी क्रम में बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »