24 Apr 2024, 10:35:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रोहित शर्मा ने खोले अपने निजी जिंदगी के राज, पत्‍नी के बारे में कहीं ये बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 11 2019 5:05PM | Updated Date: Apr 11 2019 5:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हिटमैन रोहित शर्मा एक प्रमोशनल वीडियो में अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक खुलासा करते नजर आए।  रोहित ने बताया कि किस तरह उनकी पहली बार रितिका सजदेह से मुलाकात हुई थी। अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद रोहित शर्मा पत्नी रितिका सजदेह और बेटी समायरा को याद करना नहीं भूलते। इसी बीच ट्विटर पर 'गेम बनाएगा नेम' हैशटैग पर जारी एक वीडियो में रोहित अपनी जिंदगी के राज खोलते नजर आए। भारतीय क्रिकेटर रोहित ने अपने और रितिका के लव अफेयर से जुड़ा किस्सा साझा किया। 
 
रोहित ने बताया - साल 2008 में एक ब्रांड शूट के दौरान वह रितिका सजदेह से मिले थे। वह उस शूट को मैनेज कर रही थीं।  मैं बिना मैनेजर के शूटिंग कर रहा था। मुझ पर कोई ध्यान तक नहीं दे रहा था। यह देख रितिका मेरे पास आती हैं और प्यार से कहती हैं कि कोई भी हेल्प चाहिए हो तो मुझे बताना। रोहित ने कहा, हमारे बीच पहली बातचीत यही थी और इसके बाद हम बहुत अच्छे दोस्त बन गए और बाद मैं वो मेरी मैनेजर बन गईं। बता दें कि लंबे वक्त तक चले रिश्ते के बाद 13 दिसंबर 2015 को रोहित और रितिका विवाह बंधन में बंध गए थे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »