29 Mar 2024, 12:44:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने माना - पोलार्ड ने छीन ली पंजाब से जीत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 11 2019 4:52PM | Updated Date: Apr 11 2019 4:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। आईपीएल के 24वें मैच मे मुंबई के खिलाफ हार झेलने के बाद पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने माना कि केरन पोलार्ड की दमदार पारी मुकाबले को उनसे दूर ले गई। इस मैच में क्रिस गेल और केएल राहुल की शानदार बल्लेबाजी के दम पर पंजाब ने मुंबई को जीत के लिए 198 रनों का लक्ष्य दिया और शुरुआती ओवर में मुंबई को बढ़िया शुरुआत करने से रोका था। इसके बावजूद मुंबई ने आखिरी गेंद पर यह मैच जीत लिया। 
 
अश्विन ने माना की पोलार्ड ने पंजाब से जीत छीन ली क्योंकि 18वें ओवर तक मैच पंजाब के पक्ष में ही था जब मुंबई को आखिरी 12 गेंदों में 32 रनों की दरकार थी वहीं पोलार्ड बल्लेबाजी करने आए थे तब टीम को 72 गेंदों पर 140 रनों की जरूरत थी। इसके बाद पोलार्ड की 31 गेंदों पर 10 छक्के और तीन चौकों की मदद से खेली गई 83 रनों की पारी के दम पर मुंबई ने आखिरी गेंद पर सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। 
 
मैच के बाद अश्विन ने कहा - मैच के आखिर में पोलार्ड ने शानदार बल्लेबाजी की और मुकाबले को हमसे दूर ले गए। हमें बहुत सारी सकारात्मक चीजें भी मिली। हमने बल्लेबाजी के दौरान अच्छा मानसिक संतुलन दिखाया। राहुल ने पारी के अंत तक बल्लेबाजी की। हम अपनी योजनाओं को अधिक चतुराई से लागू कर सकते थे। गेल की पीठ में चोट आई है और हमें देखना होगा कि वह कैसे हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »