18 Apr 2024, 14:31:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

IPL : केएल राहुल के शतक पर भारी पड़े पोलार्ड - मुंबई ने पंजाब को तीन विकेट से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 11 2019 11:21AM | Updated Date: Apr 11 2019 11:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कार्यवाहक कप्तान कीरोन पोलार्ड की तूफानी पारी से मुंबई इंडियन्स ने लोकेश राहुल के शतक पर पानी फेरते हुए इंडियन प्रीमियर लीग में बुधवार को यहां किंग्स इलेवन पंजाब को रोमांचक मुकाबले में तीन विकेट से हराकर जीत की हैट्रिक बनाई। पोलार्ड ने सिर्फ 31 गेंद में 10 छक्कों और तीन चौकों की मदद से 83 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली जिससे मुंबई की टीम अंतिम गेंद पर सात विकेट पर 198 रन बनाकर जीत दर्ज करने में सफल रही। पोलार्ड ने अल्जारी जोसेफ (नाबाद 15) के साथ सातवें विकेट के लिए 3 . 4 ओवर में 54 रन की साझेदारी भी की जिन्होंने लगातार दूसरे मैच में मुंबई की जीत में अहम भूमिका निभाई। मोहम्मद शमी (21 रन पर तीन विकेट) ने शानदार गेंदबाजी की लेकिन किंग्स इलेवन पंजाब को हार से नहीं बचा पाए। 
 
इससे पहले सलामी बल्लेबाज राहुल ने आईपीएल में अपना पहला शतक जड़ते हुए नाबाद 100 रन की पारी खेलने के अलावा गेल (63) के साथ पहले विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी भी की जिससे किंग्स इलेवन पंजाब ने चार विकेट पर 197 रन बनाए। राहुल ने 64 गेंद की अपनी पारी में छह छक्के और इतने ही चौके मारे जबकि गेल ने तूफानी पारी खेलते हुए 36 गेंद का सामना करते हुए सात छक्के और तीन चौके जड़े। लक्ष्य का पीछा करने उतरे मुंबई इंडियन्स की शुरुआत मिश्रित रही।
 
सिद्धेश लाड ने अंकित राजपूत (52 रन पर एक विकेट) के पहले ओवर में लगातार गेंदों पर छक्का और चौका मारा लेकिन शमी ने उन्हें बोल्ड कर दिया। उन्होंने 15 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने राजपूत पर चौका जड़ा लेकिन अगली गेंद पर डेविड मिलर ने उनका आसान कैच टपका दिया। सूर्यकुमार ने इस ओवर में दो और चौके मारे। 
 
सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकाक भी 15 रन के स्कोर पर भाग्यशाली रहे जब तेज गेंदबाज हार्डस विलजोएन की गेंद पर विकेटकीपर राहुल उनका कैच लपकने में नाकाम रहे। मुंबई ने पावर प्ले में एक विकेट पर 50 रन बनाए। सैम कुरेन (54 रन पर एक विकेट) ने सूर्यकुमार को स्थानापन्न खिलाड़ी मोइजेस हैनरिक्स के हाथों कैच कराके मुंबई को दूसरा झटका दिया। डिकाक भी इसके बाद किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन की गेंद वा लांग आफ पर मिलर को कैच दे बैठे। उन्होंने 23 गेंद में 24 रन बनाए। 
पोलार्ड ने इसके बाद तेवर दिखाए। उन्होंने अश्विन पर छक्का जड़ने के बाद कुरेन ओवर में दो छक्के और एक चौका मारा। कुरेन के इसी ओवर में हालांकि इशान किशन (07) गैरजरूरी रन लेने की कोशिश में रन आउट हो गए। हार्दिक पंड्या ने विलजोएन पर चौके के साथ खाता खोला और टीम का स्कोर 13वें ओर में 100 रन के पार पहुंचाया। पोलार्ड ने अश्विन पर लगातार दो छक्के जड़कर रन गति में इजाफा किया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »