18 Apr 2024, 16:01:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

RCB की लगातार हारों के बाद विराट कोहली पर भड़के गौतम गंभीर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 8 2019 12:41PM | Updated Date: Apr 8 2019 12:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। आईपीएल के 12वें सीजन में आरसीबी की टीम लगातार छह मैच हार चुकी है। आरसीबी को रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ फिर से हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने विराट को आड़े हाथों लिया है। गंभीर ने आरसीबी के प्रदर्शन के लिए विराट की जमकर आलोचना की है।
 
गंभीर का मानना है कि खिलाड़ी के तौर पर विराट भले ही शानदार हैं, लेकिन कप्तानी के मामले में फिलहाल वो नौसिखिए हैं। गंभीर ने कहा कि हार का बहाना देने की बजाय विराट को हार की जिम्मेदारी खुद लेनी चाहिए। गंभीर ने कहा  - भले ही बल्लेबाज के तौर पर विराट कोहली बेहतरीन हैं, लेकिन कप्तानी के मामले में वो नौसिखिया हैं। 
 
गेंदबाजों पर हार का दोष डालने से बेहतर है कि वो खुद हार की जिम्मेदारी लें। गंभीर ने ऑक्शन का जिक्र करते हुए कहा कि आरसीबी ने नाथन कूल्टर नाइल और मार्कस स्टॉयनिस को क्यों खरीदा, जबकि पता था कि टूर्नामेंट की शुरुआत में ये दोनों खिलाड़ी मौजूद नहीं रहेंगे।
गंभीर ने कहा कि एम चिन्नास्वामी स्टेडियम छोटा है और विकेट सपाट है, ऐसे में आपको तेज गेंदबाजों को लेना चाहिए।
 
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मिली आरसीबी की हार को लेकर गंभीर ने कहा, 'सिराज से बाकी बचे ओवरों की जगह उस पिच पर स्टॉयनिस से ओवर कराने की बजाय पवन नेगी से बॉलिंग करानी चाहिए थी, उस समय पिच पर थोड़ा स्पिनरों को मदद मिल रही थी।' इसके अलावा गंभीर ने यह भी कहा कि विराट को समझना चाहिए था कि आंद्रे रसेल जैसे बल्लेबाज को गेंद में तेजी पसंद है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »