18 Apr 2024, 22:50:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जीत के बाद इमरान ताहिर के बेटे के साथ मस्‍ती करते नजर आए धोनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 7 2019 12:57PM | Updated Date: Apr 7 2019 12:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। आईपीएल में मैच खत्म होने के बाद धोनी मैदान पर अकसर बच्चों के साथ इंजॉय करते नजर आते हैं। वो अपनी बेटी जीवा के साथ कई बार खेलते दिखाई देते हैं, लेकिन पंजाब के खिलाफ हुए मुकाबले में उनकी बेटी जीवा स्टेडियम में नहीं आई। जीवा की मम्मी साक्षी तो मैदान पर दिखीं लेकिन जीवा नहीं दिखाई दीं। लेकिन मैच के बाद धोनी एक बच्चे के साथ इंजॉय करते दिखे, उसके साथ खेलते दिखे।
 
एम एस धोनी चेन्नई सुपरकिंग्स के लेग स्पिनर इमरान ताहिर के बेटे के साथ इंजॉय करते दिखे। ताहिर के बेटे का नाम जिबरान है और वो अपने पापा के साथ भारत में आया है। इमरान का परिवार साउथ अफ्रीका के केपटाउन में रहता है, जबकि वो मूलरूप से पाकिस्तान के नागरिक हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »