29 Mar 2024, 07:14:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

IPL : चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब को दिया 161 रनों का लक्ष्‍य

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 6 2019 6:58PM | Updated Date: Apr 6 2019 7:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। आईपीएल मुकाबले में शनिवार दोपहर चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब में मुकाबला खेला जा रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए। 
ओपनर फाफ डु प्लेसिस ने 38 गेंदों पर दो चौकों व चार छक्कों की मदद से सर्वाधिक 54 रन ठोके। कप्तान महेद्र सिंह धोनी 37 और अंबाति रायुडू 21 रन पर नाबाद लौटे। शेन वाटसन ने 26 और सुरेश रैना ने 17 रन का योगदान दिया। पंजाब की ओर से तीनों विकेट कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने लिए।
 
चेन्नई को अपने पिछले मैच में हार मिली थी। वहीं पंजाब ने अपने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को मात दी थी। पंजाब ने इस मैच में अपनी टीम में दो बदलाव किएं। हर्डस विलोजेन और मुजीब उर रहमान के स्थान पर क्रिस गेल और एंड्रयू टाई को टीम में शामिल किया गया। वहीं, चेन्नई ने तीन बदलाव किए।
 
धोनी ने न्यूजीलैंड के स्कॉट कुगलेजिन को आईपीएल पदार्पण का मौका दिया। वहीं हरभजन सिंह की वापसी हुई। फाफ डु प्लेसिस इस सीजन का अपना पहला मैच खेल रहे हैं। इन तीनों को चोटिल ड्वेन ब्रावो, मोहित शर्मा और शार्दूल ठाकुर के स्थान पर मौका मिला।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »