28 Mar 2024, 14:39:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

प्रीति जिंटा ने टीम इंडिया के इस विस्‍फोटक बल्‍लेबाज को बताया बेहद अच्छा लड़का

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 6 2019 2:23PM | Updated Date: Apr 6 2019 2:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अभिनेत्री और आईपीएल में पंजाब की सह मालकिन प्रीति जिंटा ने क्रिकेटर के एल राहुल का सपोर्ट किया है। प्रीती ने कहा कि राहुल बेहद अच्छा लड़का है और वह हमेंशा ही महिलाओं का सम्मान करता है। उन्होंने कहा कि यह समझ में नहीं आता कि वह कैसे इस विवाद में फसा। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक कार्यक्रम के दौरान आपत्तिजनक टिप्पणियों के कारण उसे आलोजनाओं का सामना करना पड़ा था। 
 
बता दें कि शो के दौरान करण जौहर ने दोनों खिलाड़ियों से उनकी जिंदगी के बारे में सवाल किए थे। पांड्या ने सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मेरे परिवार वाले काफी ओपेन माइंडेड हैं और मैं जब किसी के साथ रिलेशनशिप बना कर आता हूं तो घर में इसके बारे में बता देता हूं। इसके बाद पांड्या को काफी विवाद का सामना करना पड़ा था। 
 
आपको बता दें कि एक टीवी शो कॉफी विद करण में चर्चा के दौरान हार्दिक पांड्या और केएल राहुल ने महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की थी। विवाद के तूल पकड़ने के कारण दोनों खिलाड़ियों को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की तरफ से अस्थाई प्रतिबंध भी झेलना पड़ा था। हालांकि अब दोनों ही खिलाड़ियों से प्रतिबंध हटा लिया गया है और दोनों ही आईपीएल में अपनी अपनी टीम की तरफ से खेल रहे हैं। बता दें कि बोर्ड की तरफ से प्रतिबंध हटने के बाद भी दोनो ही क्रिकेटरों को अब भी लोकपाल डी के जैन द्वारा की जा रही बीसीसीआई की जांच की सामना करना है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »