मुंबई। दक्षिण अफ्रीका के खतरनाक लेग स्पिनर इमरान ताहिर ने धोनी की जमकर तारीफ की है। ताहिर ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान को 'अविश्वसनीय' करार दिया है। ताहिर ने कहा कि ज्यादा बात किए बिना भी उनके पास टीम का मनोबल बढ़ाने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि वह जिस तरह से खुद के साथ पेश आते हैं वह अविश्वसनीय है।
ताहिर ने कहा कि धोनी ज्यादा बात नहीं करते, लेकिन उन्हें पता होता है कि टीम का मनोबल कैसे बढ़ाना है। धोनी एक शानदार कप्तान और महान इंसान हैं। धोनी ने फिर साबित किया कि उन्हें दुनिया का सर्वश्रेष्ठ फिनिशर क्यों कहा जाता है। ताहिर ने कहा कि धोनी कठिन परिस्थितियों में बहुत अच्छा खेलते हैं।
इसीलिए उन्हें मिस्टर कूल भी कहा जाता है। वह अपनी खेल योजना पर बहुत ध्यान देते हैं। अभ्यास सत्र में भी वह टीम के खिलाड़ियों की मदद करते हैं। बता दें कि IPL 2019 के 12वें मैच में धोनी ने कुछ ऐसा किया जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। जब CSK के सारे बल्लेबाज एक-एक रन के लिए तरस रहे थे तब धोनी ने 75 रनों की धुआंधार पारी खेल फिर साबित कर दिया कि 'शेर न कभी बूढ़ा होता है न कभी शिकार करना भूलता है।