24 Apr 2024, 00:57:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

वर्ल्‍ड कप के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान - इस युवा खिलाड़ी को किया गया शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 3 2019 3:50PM | Updated Date: Apr 3 2019 3:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड ने क्रिकेट विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम में युवा टॉम ब्लंडेल को रिजर्व विकेटकीपर के रूप में शामिल किया है। कीवी टीम छह बार टूर्नामेंट में सेमीफाइनल में हार गई और चार साल पहले पहली बार फाइनल में पहुंची लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने उसे हरा दिया।
न्यूजीलैंड फिलहाल वनडे रैंकिंग में इंग्लैंड और भारत के बाद तीसरे स्थान पर है।
 
कोच गैरी स्टीड ने कहा, हमने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। यह टीम टूर्नामेंट में आगे तक जाने में सक्षम है। यदि हम अपनी क्षमता के अनुसार खेल सके तो न्यूजीलैंड को गौरवान्वित करेंगे।
नियमित विकेटकीपर टाम लाथम की ऊंगली में चोट के कारण ब्लंडेल को मौका दिया गया है। लाथम के फिट रहने पर उनका खेलना संदिग्ध है। न्यूजीलैंड को पहला मैच एक जून को कार्डिफ में श्रीलंका से खेलना है। 
 
न्यूजीलैंड टीम : केन विलियमसन (कप्तान), टाम ब्लंडेल, ट्रेंट बोल्ट , कोलिन डे ग्रांडहोमे, लाकी फग्युर्सन, मार्टिन गुप्टिल, मैट हेनरी, टाम लाथम, कोलिन मुनरो, जिम्मी नीशाम, हेनरी निशोल्स, मिशेल सेंटलेर, ईश सोढी, टिम साउदी, रोस टेलर। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »