29 Mar 2024, 17:50:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

IPL में सट्टेबाजी को लेकर टीम इंडिया के पूर्व कोच गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 3 2019 3:23PM | Updated Date: Apr 3 2019 3:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वड़ोदरा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पूर्व कोच तुषार अरोठे को आईपीएल  2019 में सट्टा लगाने के लिये गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि अरोठे और 18 अन्य को शहर की अपराध शाखा ने सोमवार की रात को दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मोहाली में खेले गये मैच पर सट्टा लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
 
वड़ोदरा अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त जयदीपसिंह जडेजा ने कहा कि 52 वर्षीय अरोठे और 18 अन्य को शहर के एक कैफे से गिरफ्तार किया गया जहां वे सट्टा लगा रहे थे। जांच से पता चला है कि इस कैफे के मालिक अरोठे और दो अन्य हेमांग पटेल और निश्चल शाह हैं। इन दोनों को भी गिरफ्तार किया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »