29 Mar 2024, 04:40:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

IPL : चेन्नई में चोटिल एनगिदी की जगह स्कॉट शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 31 2019 3:56PM | Updated Date: Mar 31 2019 3:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्‍स में चोटिल तेज गेंदबाज लुंगी एनगिदी की जगह स्कॉट कुगेलिन को आईपीएल-12 के शेष सत्र के लिये टीम में शामिल किया गया है। कुगेलिन ने अपनी टीम न्यूजीलैंड की तरफ से दो एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और चार ट्वंटी 20 मैचों में खेला है। वह आईपीएल में पहली बार खेलने उतरेंगे। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरंिकग्स ने अब तक अपने दो मैचों में दोनों जीते हैं। उसने पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को सात विकेट और दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »