25 Apr 2024, 07:34:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर, कोच और कमेंटेटर ब्रूस यार्डली का निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2019 6:20PM | Updated Date: Mar 27 2019 6:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेलबोर्न। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर, कोच और कमेंटेटर ब्रूस यार्डली का कैंसर के कारण बुधवार को निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे। यार्डली का नार्थ वेस्टर्न आस्ट्रेलिया में निधन हुआ। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। यार्डली ने अपने क्रिकेटिंग करियर की शुरूआत एक स्विंग गेंदबाज़ के रूप में की थी लेकिन फिर उन्होंने अपनी पहचान एक ऑफ स्पिनर के रूप में बनाई। उन्होंने अपना पहला टेस्ट 28 जनवरी 1978 को भारत के खिलाफ एडिलेड में खेला था। अपने 33 टेस्टों में उन्होंने आखिरी टेस्ट अप्रैल 1983 में कैंडी में श्रीलंका के खिलाफ खेला।
 
ऑफ स्पिनर यार्डली ने 33 टेस्टों में 978 रन बनाने के अलावा 126 विकेट भी हासिल किये। उन्होंने अपने करियर में सात वनडे भी खेले। उनके करियर की सबसे यादगार सीरीज़ पाकिस्तान और वेस्टइंडीज़ के खिलाफ छह टेस्टों की घरेलू सीरीज़ रही। 1981-82 के दौरान खेली गयी इस सीरीज़ में यार्डली ने छह टेस्टों में 38 विकेट लिये थे। उन्होंने 1985 में खेल से संन्यास लिया था और 1989-90 में मैदान में लौटकर वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व भी किया था। वह 1996-98 तक श्रीलंका की राष्ट्रीय टीम के कोच रहे थे।
 
यार्डली श्रीलंकाई ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के एक्शन की जमकर वकालत करते थे जबकि उनके देश के अन्य क्रिकेटरों ने मुरली के एक्शन पर सवाल उठाये थे। क्रिकेट आस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी केविन राबर्ट्स ने यार्डली के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुये कहा,वह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की एक महत्वपूर्ण हस्ती थे जिन्होंने मैदान में और मैदान से बाहर अभूतपूर्व योगदान दिया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »