29 Mar 2024, 15:28:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

IPL से विश्व कप के लिए लय हासिल करने में मदद मिलेगी : शिखर धवन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2019 2:18PM | Updated Date: Mar 24 2019 2:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय ओपनर शिखर धवन का मानना है कि आईपीएल में खेलकर उन्हें विश्व कप के लिए लय पाने में मदद मिलेगी। उनकी इस आईपीएल सत्र के लिए दिल्ली कैपिटल्स टीम में वापसी हुई है और वे इसे यादगार बना देना चाहते हैं। दिल्ली की टीम पिछले सत्रों में दमदार प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हो पाई है। वह तालिका में अंतिम स्थान पर रही, पूरी टीम को बदलकर युवा और अनुभव का मिश्रण तक करके देखा, लेकिन सफलता नहीं मिली।
 
इसके बाद इस बार धवन को लिया गया, गेंदबाजी में अनुभव प्रदान करने के लिए ईशांत शर्मा को शामिल किया गया। अब धवन को लगता है कि टीम बहुत आगे जा सकती है और खिताब जीत सकती है। धवन ने कहा कि 12वें सत्र में दिल्ली की टीम एक सही लक्ष्य के साथ उतरेगी। मैं इस बार सत्र में कुछ खास करना चाहता हूं। मैं सालों बाद घर पर वापसी करके खुश हूं। अगर क्रिकेट की बात करें तो हमारे पास कई अच्छे खिलाड़ी हैं। चीजें बदली हैं और मुझे लगता है कि बदलाव अच्छा है। हमारे पास अच्छा सहायक स्टाफ है और हम सही दिमाग के साथ उतरेंगे जो हमारे लिए अच्छा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »