20 Apr 2024, 08:33:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

IPL मैच से पहले अपराधियों ने काट दी इस खिलाड़ी के हाथ की नस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2019 2:38PM | Updated Date: Mar 23 2019 2:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गाजियाबाद। आईपीएल शुरू होने से पहले एक खिलाड़ी पर जानलेवा हमला हुआ है। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक उभरते क्रिकेटर पर यह हमला किया गया। आरोपियों ने प्रशांत नाम के क्रिकेटर के हाथ की नस काट दी। घायल प्रशांत को अपना करियर खत्म होने का डर सता रहा है।
 
मामला गाजियाबाद के सिहानी गेट थानाक्षेत्र के मुकुंद नगर इलाके का है। यहीं क्रिकेटर प्रशांत रहते हैं। ये मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से खेलते हैं और आईपीएल में भी मुंबई इंडियंस की टीम पर सेलेक्शन तय था। लेकिन इस घटना के बाद प्रशांत सकते में हैं। 
 
घटना के बारे में प्रशांत ने बताया कि होली के दिन वे अपने दोस्त के साथ के साथ खड़े थे। कुछ लोग पास ही बैठ के शराब पी रहे थे और हुड़दंग कर रहे थे। प्रशांत का कहना है कि जब उन्होंने उन्हें ऐसा करने से रोकने की कोशिश की तो उन लोगों ने हमला कर दिया।
 
प्रशांत ने बताया कि आरोपियों ने उनके पास पड़ी बोतल से ही उनकी गर्दन और हाथ पर हमला किया जिसमें उनके हाथ की नस कट गई। आनन-फानन में प्रशांत को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि उनकी गिरफ्तारी के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »