19 Apr 2024, 15:35:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

BJP में शामिल हुए क्रिकेटर गौतम गंभीर, लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2019 12:12PM | Updated Date: Mar 22 2019 6:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। क्रिकेटर गौतम गंभीर आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। गंभीर ने वित्त मंत्री अरुण जेटली और कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि बीजेपी लगातार अपना विस्तार कर रही है, इसी कड़ी में गौतम गंभीर आज हमारे साथ आए हैं।
 
वह दिल्ली के ही निवासी हैं, इस दौरान उन्होंने क्रिकेट के क्षेत्र में देश का नाम रोशन किया है। इस दौरान गौतम गंभीर ने कहा, मैं बीजेपी में शामिल हो गया हूं। मुझे भरोसा है कि मैं पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा। पीएम मोदी के विजन से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुआ। देश के लिए कुछ करने का मौका देने के लिए पार्टी का शुक्रिया।
 
गौतम गंभीर दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। चर्चा है कि भाजपा गौतम गंभीर को नई दिल्ली सीट से टिकट दे सकती है। इस सीट से भाजपा की सांसद मीनाक्षी लेखी हैं। वहीं वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि गौतम गंभीर को टिकट देने का फैसला चुनाव समिति पर छोड़ दीजिए। गंभीर के शामिल होने से पार्टी को फायदा होगा।
 
वहीं पार्टी में शामिल होने पर खुशी जताते हुए अरुण जेटली ने कहा कि गौतम गंभीर बहुत दशकों तक क्रिकेट खेलते रहे हैं और अपना परचम लहराते रहे हैं। दिल्‍ली में पले-बढ़े और यही पर पढ़े। आईपीएल में दो टीमों के कप्तान भी रहे। 2007 में टी-20 वर्ल्‍ड कप और 2011 के एकदिवसीय विश्व कप में इनका बहुत बड़ा रोल था। आज यह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। अपने क्षेत्र में काम करने के बाद इनका राजनीतिक करियर शुरू हो रहे हैं। हम इसे महत्‍वपूर्ण मानते हैं। मैं इनका स्‍वागत करता हूं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »