24 Apr 2024, 02:16:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

वेस्टइंडीज के शेनन गेब्रिएल से भिड़े रूट, बोले - इस तरह की बातें मैदान पर होती रहती हैं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 13 2019 12:46PM | Updated Date: Feb 13 2019 12:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ग्रास आइल (सेंट लूसिया)। इंग्लैंड के कप्तान जोए रूट ने कहा है कि वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेनन गेब्रिएल को यहां खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन दिए गए बयानों पर पछतावा हो सकता है। मैच के तीसरे दिन गेब्रिएल और इंग्लैंड के दो बल्लेबाजों रूट तथा जोए डेनली के बीच कहासुनी हुई थी।
 
इसमें रूट का बयान स्टम्प माइक में कैद हो गया था। रूट ने कहा था कि इसे लेकर बेइज्जती नहीं कीजिए। समलैंगिक होने में किसी तरह की बुराई नहीं है। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, रूट के प्रतिक्रिया करने से पहले गेब्रिएल ने जो कहा था वो माइक में नहीं आया था। अंपायर ने हालांकि उनसे इस मसले पर बात की थी।
 
रूट ने हालांकि कहा कि इस तरह की बातें मैदान पर होती रहती हैं और इन्हें मैदान पर ही रहना चाहिए। रूट इस वाकये की शिकायत करने के मूड में नहीं हैं। रूट ने कहा कि कई बार लोग मैदान पर कुछ ऐसा कह जाते हैं जिन पर उन्हें बाद में पछतावा होता है, लेकिन यह सब बातें मैदान पर ही रहनी चाहिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »