मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ इन दिनों न्यूजीलैंड में छुट्टियों का मजा ले रहे हैं। शुक्रवार को विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम से अनुष्का शर्मा के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में विराट कोहली अनुष्का शर्मा के साथ रोमांटिक पोज दे रहे हैं।
नदी किनारे, पेड़ के नीचे विराट और अनुष्का एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए नजर आ रहे हैं। न्यूजीलैंड दौरे पर गए कप्तान विराट कोहली इससे पहले भी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ तस्वीरें डालते रहे हैं। इस तस्वीर को प्रशंसक भी बेहद पसंद कर रहे हैं। बिजी शेड्यूल की वजह से बीसीसीआई ने विराट कोहली को न्यूजीलैंड में बचे हुए मैचों के दौरान आराम देने का फैसला किया है।