20 Apr 2024, 08:41:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भ्रष्टाचार मामले में सूचनाएं जल्द साझा करे श्रीलंका : आईसीसी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 30 2019 11:57AM | Updated Date: Jan 30 2019 11:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। आईसीसी ने विवादों से घिरे श्रीलंका के खेल जगत से भ्रष्टाचार को लेकर सूचनाएं साझा करने को कहा है, वरना उस पर निलंबन का खतरा मंडरा सकता है। श्रीलंकाई क्रिकेट पिछले कुछ सालों में भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरा रहा है। आईसीसी इन मामलों की जांच कर रही है। आईसीसी ने कहा कि इस महीने खिलाड़ियों, कोचों और खेल से जुड़े लोगों को खुद को पाक साफ साबित करने के लिए 15 दिनों का समय देने के बाद सकारात्मक जवाब मिला है। आईसीसी ने कहा कि जो सूचनाएं साझा नहीं करेंगे, उन्हें पांच साल का प्रतिबंध झेलना पड़ सकता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »