25 Apr 2024, 16:15:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

तीसरा वनडे : 243 रन पर ढेर हुई न्यूजीलैंड - भारत को जीत के लिए चाहिए 244 रन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 28 2019 12:02PM | Updated Date: Jan 28 2019 12:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

माउंट माउंगानुई। भारतीय गेंदबाजों ने सोमवार को यहां बे-ओवल मैदान पर तीसरे वनडे मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड को 49 ओवरों में 243 रन पर ही ढेर कर दिया। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने उसे बड़ा स्कोर खड़ा नहीं करने दिया। न्यूजीलैंड के लिए रॉस टेलर ने सर्वाधिक 93 रन की पारी खेली।
 
अपनी पारी में टेलर ने 106 गेंदों का सामना किया और नौ चौके मारे। उनके अलावा टॉम लैथम ने 51 रन बनाए। लैथम ने अपनी पारी में 64 गेंदों का सामना करते हुए एक चौका और एक छक्का मारा। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने तीन विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, हार्दिक पांड्या ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »