18 Apr 2024, 11:31:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान बोले - धोनी अब भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ वनडे फिनिशर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2019 2:32PM | Updated Date: Jan 21 2019 2:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के फिनिशिंग टच के बारे में आलोचकों ने पिछले कुछ समय में कई सवाल उठाए हों, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल अब भी विश्व कप विजेता पूर्व कप्तान को 50 ओवर के प्रारूप में सर्वश्रेष्ठ फिनिशर मानते हैं।
 
चैपल ने ईएसपीएनक्रिकइंफो में अपने कॉलम में लिखा, किसी के पास भी उनकी तरह मैच को फिनिश करके जीत दिलाने वाली सूझबूझ नहीं है। उन्होंने कहा, वह बाहर से जिस तरह का शांत चित्त दिखते हैं, इसमें कोई भ्रम नहीं है। वह आज भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »