29 Mar 2024, 03:00:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कोच रमाकांत आचरेकर की अंतिम यात्रा में पहुंचे सचिन तेंदुलकर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 3 2019 12:37PM | Updated Date: Jan 3 2019 12:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। द्रोणाचार्य पुरस्कार और पद्मश्री से सम्मानित सचिन तेंदुलकर के कोच रमाकांत आचरेकर की अंतिम यात्रा शुरू हो चुकी है। अपने कोच के अंतिम दर्शन करने के लिए महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और मनसे प्रमुख राज ठाकरे उनके घर पहुंचे। क्रिकेट कोच रमाकांत आचरेकर का अंतिम संस्कार मुंबई की शिवाजी पार्क में किया जाएगा। मुंबई के युवा क्रिकेटर्स ने आचरेकर को बल्ले से सलामी दी। 
 
सचिन ने आचरेकर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, "आचरेकर सर की उपस्थिति से स्वर्ग में भी क्रिकेट समृद्ध होगा। अन्य छात्रों की तरह मैंने भी क्रिकेट की एबीसीडी सर के मार्गदर्शन में ही सीखी। मेरे जीवन में उनके योगदान को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उन्होंने वह नींव रखी, जिस पर मैं खड़ा हूं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »