20 Apr 2024, 14:10:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पीठ दर्द 2011 से है, पर कॅरियर पर असर नहीं : विराट कोहली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 3 2019 11:27AM | Updated Date: Jan 3 2019 11:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय कप्तान विराट कोहली अपनी शानदार फिटनेस को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन उन्होंने बताया है कि पीठ दर्द की परेशानी उन्हें वर्ष 2011 से ही है, लेकिन इसका असर उनके करियर पर कभी नहीं पड़ा। ऑस्‍ट्रेलिया दौरे में भारतीय टीम का नेतृत्व कर रहे विराट ने कहा फिटनेस को लेकर छोटी मोटी परेशानी हर खिलाड़ी को होती है जो आम बात है। विराट को पिछले काफी समय से पीठ दर्द से जूझते देखा गया है।
 
इस वर्ष भी इंग्लैंड में दूसरे टेस्ट के दौरान उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था जिसके बाद उनकी फिटनेस को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए थे। हालांकि मौजूदा समय में वह आईसीसी रैंकिंग में नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज हैं। उन्होंने कहा, पिछले कुछ वर्षों से शारीरिक रूप से मैंने इस परेशानी से उबरने के लिए काफी काम किया है, इसलिए यह बड़ी समस्या नहीं है। आप इसी तरह इनसे निपट सकते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »