29 Mar 2024, 11:26:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बॉल टेंपरिंग : केमरन बेनक्राफ्ट पर हटा बैन, इस टीम में हुए शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 30 2018 11:24AM | Updated Date: Dec 30 2018 11:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेलबर्न। गेंद से छेड़छाड़ के दोषी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर केमरन बेनक्रॉफ्ट का नौ महीने का प्रतिबंध शनिवार को समाप्त हो गया, जिसके तुरंत बाद उन्हें पर्थ स्कॉर्चर्स की टीम में शामिल कर लिया गया, जिसे बिग बैश लीग में अगला मुकाबला होबार्ट हरिकेंस के खिलाफ खेलना है। दक्षिण अफ्रीका में इस साल मार्च में हुए गेंद से छेड़छाड़ विवाद के बाद 26 साल के सलामी बल्लेबाज बेनक्रॉफ्ट पर नौ महीने का प्रतिबंध लगाया गया था। तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ और उपकप्तान डेविड वॉर्नर पर एक साल का प्रतिबंध लगा था। बेनक्रॉफ्ट ने इंस्टाग्राम पर लिखा, पिछले नौ महीने के सफर के बारे में क्या कहूं। मैं जहां हूं उसके लिए शुक्रगुजार हूं और एक इंसान के तौर पर आगे बढ़ता रहूंगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »