29 Mar 2024, 18:48:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बॉल से छेड़छाड़ की योजना बन रही थी, तब स्मिथ ने आंखें मूंदे रखीं : डेरेन लेहमन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 28 2018 12:31PM | Updated Date: Dec 28 2018 12:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेलबर्न। गेंद से छेड़छाड़ मामले के दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम के कोच रहे डेरेन लेहमन का मानना है कि केपटाउन में जब इसकी योजना बन रही थी तब तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ को आंख नहीं मूंदनी चाहिए थी। स्मिथ और उप कप्तान डेविड वॉर्नर पर एक साल का प्रतिबंध लगने के बाद लेहमन ने कोच पद से इस्तीफा दे दिया था। केमरन बेनक्रॉफ्ट ने इस घटना को अंजाम दिया था और उन पर नौ महीने का प्रतिबंध लगा, जो शनिवार को समाप्त हो रहा है। लेहमन ने मैकरी स्पोर्ट्स रेडियो से कहा कि स्मिथ ने इस योजना पर आंख मूंदने का फैसला किया। उन्होंने कहा, उसे हमारे पास आना चाहिए था। इन खिलाड़ियों ने बड़ी गलती की, जिसका कई लोगों को खामियाजा भुगतना पड़ा।
 
हम जानते हैं कि ऐसा नहीं होना चाहिए था, लेकिन ऐसा हुआ। एक दिन पहले स्मिथ कह चुके हैं कि सीए के अधिकारियों ने टीम में हर हाल में जीत दर्ज करने की संस्कृति भरने में अहम भूमिका निभाई, जिसके कारण टीम को गेंद से छेड़छाड़ करने जैसी विवादास्पद घटना से गुजरना पड़ा। वह देश का कप्तान था और उसका इस पर नियंत्रण होना चाहिए था। उन्होंने कहा, मैं अब भी देश की कप्तानी करने के दबाव को नहीं समझ पाया हूं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »