25 Apr 2024, 19:41:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, धोनी की वापसी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 24 2018 5:57PM | Updated Date: Dec 24 2018 5:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की टी-20 टीम में वापसी हो गई है और उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ सोमवार को घोषित टी-20 टीम में शामिल कर लिया गया है। धोनी को वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज से बाहर रखा गया था जिसके बाद उनके इस फार्मेट में भविष्य को लेकर सवाल खड़े होने लगे थे। लेकिन राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने धोनी को आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में बरकरार रखा है और न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्वंटी 20 सीरीज में वापस बुलाया है।
 
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की सीनियर चयन समिति आस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज़ और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए टीमों की घोषणा की। भारत को टी-20 और एकदिवसीय विश्वकप में चैंपियन बनाने वाले धोनी ने अपना आखिरी  टी-20 मैच इस साल आठ जुलाई को ब्रिस्टल में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज़ में धोनी वनडे में तो खेले लेकिन उन्हें  टी-20 सीरीज से बाहर कर दिया गया।
 
धोनी इसके बाद ऑस्ट्रेलिया में खेली गई  टी-20 सीरीज का भी हिस्सा नहीं थे। यह सीरीज 1-1 से बराबर छूटी थी। इन दो सीरीज में धोनी के बजाय रिषभ पंत और दिनेश कार्तिक को आजमाया गया था। इन सीरीज से बाहर रहने के बाद धोनी के भविष्य पर सवालिया निशान लग रहे थे लेकिन चयनकर्ताओं ने विदेशी जमीन पर एक बार फिर धोनी के विशाल अनुभव पर भरोसा किया है।
 
भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 12 जनवरी को सिडनी, 15 जनवरी को एडिलेड और 18 जनवरी को मेलबोर्न में तीन वनडे खेलने हैं। इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ 23, 26 , 28, 31 जनवरी और 3 फरवरी को पांच वनडे खेले जाने है। वनडे सीरीज के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ 6, 8 और 10 फरवरी को टी-20 सीरीज खेलनी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »